Gold-Silver Price: बुधवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी, खरीदारी से पहले जरूर करें चेक

Edited By Vatika,Updated: 05 Aug, 2026 12:48 PM

gold silver price

सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है।

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के नए भाव जारी किए गए हैं। 

जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का भाव 2,32,800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक घटनाक्रम के चलते सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!