Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2026 02:56 PM

सोना-चांदी की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिली।
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,54,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि शुक्रवार को यह 1,52,000 रुपए था।
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,43,220 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1,41,360 रुपए पर था। चांदी की बात करें तो इसमें भी आज तेजी दर्ज की गई है। चांदी का भाव बढ़कर 2,38,400 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि शुक्रवार को यह 2,34,700 रुपए प्रति किलो थी। यानी एक दिन में 24 कैरेट सोना 2,000 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,860 रुपये और चांदी 3,700 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है।