Edited By Vatika,Updated: 06 Aug, 2026 12:30 PM

सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार, सोने में बड़ी तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी के दाम भी बढ़े हैं।
आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 1,48,000 रुपए था। यानी एक दिन में 4,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,41,360 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो एक दिन पहले 1,37,640 रुए थी। इसमें 3,720 रुपए की तेजी दर्ज की गई है।
अगर चांदी की बात करें तो इसके दाम भी बढ़कर 2,33,700 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं, जबकि बुधवार को चांदी 2,32,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। यानी चांदी में 900 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें।