NRI के बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, 12 तोला सोना और विदेशी मुद्रा चोरी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Aug, 2026 08:54 PM

thieves target locked house of an nri

गुरदासपुर जिले के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पहले भी कस्बे में दो घरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, वहीं अब चोरों ने एक एनआरआई परिवार के बंद पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सोना,...

गुरदासपुर/फतेहगढ़ चूड़ियां, (हरमन/हरजिंद्र गोराया): गुरदासपुर जिले के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पहले भी कस्बे में दो घरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, वहीं अब चोरों ने एक एनआरआई परिवार के बंद पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सोना, विदेशी मुद्रा और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार घर के मालिक विदेश में रहते हैं और मकान लंबे समय से बंद पड़ा था। परिवार के रिश्तेदार करीब एक महीने बाद घर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो बाहर के ताले सही-सलामत थे, लेकिन अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। घर की अलमारियां और ट्रंक भी टूटे पड़े थे तथा पूरा सामान बिखरा हुआ था।

रिश्तेदारों ने बताया कि चोर घर से करीब 12 तोला सोना, विदेशी मुद्रा तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

उधर, थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!