Edited By Vatika,Updated: 04 Jul, 2026 02:40 PM

सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि चांदी के
पंजाब डेस्क: सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि चांदी के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना शुक्रवार के स्तर पर ही कारोबार कर रहा है।
आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,50,000 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,39,500 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत घटकर ₹2,41,000 प्रति किलो पहुंच गई है। शुक्रवार को चांदी का भाव ₹2,42,600 प्रति किलो था। यानी एक दिन में चांदी ₹1,600 प्रति किलो सस्ती हुई है।
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सोने के भाव स्थिर हैं, जबकि चांदी में हल्की नरमी देखने को मिली है।