Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2026 03:10 PM

सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को एक बार फिर तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।
पंजाब डेस्क: सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को एक बार फिर तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा रेट के अनुसार, सोने और चांदी दोनों के दाम में एक दिन के भीतर उछाल देखने को मिला है।
एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 1,46,500 रुपये थी। यानी एक दिन में 3,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो एक दिन पहले 1,36,250 रुपये था। अगर चांदी की बात करें तो इसके दाम भी बढ़कर 2,42,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,37,100 रुपए प्रति किलोग्राम था।
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और घरेलू मांग बढ़ने के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को ताजा रेट देखकर ही खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है।