Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Jul, 2026 06:19 PM

किशनपुरा और लंबा पिंड चौक के पास दिन दहाड़े महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए। घटना में बाइक सवार महिला की दोनों बालियां ले गए। मामले की जानकारी देते हुए लंबा पिंड की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि बहू और बच्चे के साथ वह माई...
जालंधर: किशनपुरा और लंबा पिंड चौक के पास दिन दहाड़े महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए। घटना में बाइक सवार महिला की दोनों बालियां ले गए। मामले की जानकारी देते हुए लंबा पिंड की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि बहू और बच्चे के साथ वह माई हीरां गेट से सामान लेकर एक्टिवा पर सवार होकर जा रही थी। इस दौरान चड्ढा स्विट्स के पास बाइक सवार 2 स्नेचर आए और महिला के कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने कहा कि उसका 8 से 9 तोले के सोने का नुकसान हो गया।
मामले की शिकायत थाना 8 की पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने कहा कि स्नेचरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि सरेआम स्नेचर वारदातों को अंजाम दे रहे है। लोगों का कहना है कि यह सड़क काफी व्यस्त और इस सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन फिर भी बेखोफ स्नेचर वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दे देती है।