Gold Silver Price: शनिवार को सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा भाव

Edited By Vatika,Updated: 05 Sep, 2026 03:14 PM

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

पंजाब डेस्क: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार के मुकाबले आज दोनों की कीमतों में कमी आई है।

शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 1,59,200 रुपये था। वहीं 22 कैरेट सोना 1,46,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले 1,48,060 रुपये था। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। शनिवार को चांदी का भाव 2,40,200 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि शुक्रवार को इसकी कीमत 2,43,700 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान और मांग में उतार-चढ़ाव के चलते सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। खरीदारों को खरीदारी से पहले ताजा भाव की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!