गोइंदवाल जेल फिर सुर्खियों में, डयूटी में तैनात कर्मी से बरामद हुआ संदिग्ध सामान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Mar, 2023 11:31 PM

goindwal jail again in limelight

केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब इन दिनों सुर्खियों में है।

तरनतारन (रमन): केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब इन दिनों सुर्खियों में है। इस जेल में कभी गैंगवार होने, कभी नशीले पदार्थ, मोबाइल बरामद होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं चैकिंग के समय पोस्को कर्मी से हैरोइन, अफीम, मोबाइल बरामद होने की घटना सामने आई है। फिलहाल थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाते हुए केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब के सहायक सुपरिंटैंडैंट मनजीत सिंह ने बताया कि पोस्को कर्मी जगबीर सिंह केंद्रीय जेल की ड्यूटी में तैनात था। कुछ संदेह होने पर जब उक्त कर्मी की चैकिंग की गई तो जगबीर सिंह नामक कर्मी से 60 ग्राम हैरोइन, 52 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा उक्त कर्मी की गाड़ी में से वीवो कंपनी का मोबाइल, ओपो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। फिलहाल जगबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!