पंजाब में बड़ी वारदात, सरेबाजार चली ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2024 12:22 PM

gangster sukha witness firing

गैंगस्टर सुखा बाड़ेवालियां की हत्या करने वाले आरोपियों ने उक्त केस के गवाह की गोली मार कर हत्या कर दी।

लुधियाना (राज) : गैंगस्टर सुखा बाड़ेवालियां की हत्या करने वाले आरोपियों ने उक्त केस के गवाह की गोली मार कर हत्या कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी गोली लगने से घायल हो गया। मृतक सूरज शर्मा उर्फ बबू है और घायल हरप्रीत सिंह जगराओं, जोकि अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ग्रुप के लोगों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः Sidhu Moose Wala के Fans के लिए Good News, आ रहा है “छोटा सिद्धू मूसेवाला”

जानकारी के मुताबिक वारदात देर रात की है। पिछले साल सुखा बाड़ेवालियां की उसी के साथियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उक्त केस में सूरज शर्मा मुख्य गवाह था। आरोपियों ने केस में बचने के लिए मुख्य गवाह को देर रात गोलियां मार कर हत्या कर दी। सूचना के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!