इस खतरनाक गैंगस्टर के Sharp Shooter की एक फोन Call ने उड़ाई पुलिस की नींद

Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2021 01:46 PM

gangster lawrence bishnoi

गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर सैक्टर-52 स्थित कजेहड़ी के एक होटल में एस.एस.पी. कुलदीप चहल की हत्या की योजना बना रहे हैं।

चंडीगढ़ (सुशील) : गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर सैक्टर-52 स्थित कजेहड़ी के एक होटल में एस.एस.पी. कुलदीप चहल की हत्या की योजना बना रहे हैं। यह जानकारी सोमवार को करीब 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखने वाले संपत नेहरा के वकील ने दी। सूचना मिलते ही ए.एस.पी. साऊथ श्रुति अरोड़ा, ऑप्रेशन सैल, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने होटल को चारों तरफ से घेरकर चैकिंग अभियान चलाया लेकिन पुलिस को होटल में कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति का फोन नंबर ट्रेस कर उस तक  पहुंची तो पता चला कि मोबाइल नंबर  चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी का है। जांच पड़ताल के बाद जब पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को ढूंढा और उससे पूछताछ की तो सामने आया कि वह मानसिक रोगी है। इसके बाद पुलिस अधिकरियों और जवानों ने राहत की सांस ली। 

फेसबुक पर मिल चुकी है SSP को धमकी
गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई को चंडीगढ़ लाने को लेकर गिरोह के सदस्य मनी शूटर ने एस.एस.पी. को फेसबुक पर धमकी दी थी। उसने 28 मार्च को फेसबुक पर एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल की फोटो के साथ पोस्ट में लिखा कि आप सब को पता है कि अपने लारैंस बिश्नोई भाई को चंडीगढ़ लाने की तैयारी हो रही है पर भाई के दिल में है कि ये उसका एनकाऊंटर न कर दे। एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल को एक बात बोलना चाहता हूं कि अगर हमारे लारैंस बिश्नोई भाई को कुछ भी हुआ तो ये सोच लेना कि उसका बदला हम कैसे लेंगे ये तुम सोच भी नहीं सकते।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!