BSNL का कर्मचारी करना चाहता था NRI से शादी, इस शख्स ने ठग लिया 31 लाख

Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2019 12:35 PM

fraud case

वडाला चौक के पास पड़ते विर्क एन्क्लेव निवासी एक तलाकशुदा व्यक्ति को शातिर दम्पति ने विदेश में सैट करवाने का झांसा देकर 31 लाख की ठगी मारी है।

जालंधर(शौरी): वडाला चौक के पास पड़ते विर्क एन्क्लेव निवासी एक तलाकशुदा व्यक्ति को शातिर दम्पति ने विदेश में सैट करवाने का झांसा देकर 31 लाख की ठगी मारी है। इतना ही नहीं उसकी एक महिला से मुलाकात करवाकर व उससे शादी करवाने का झांसा देकर करीब 15 तोले सोने के जेवर भी हड़प लिए हैं। पीड़ित सुखदेव राज पुत्र मितू राम बी.एस.एन.एल. विभाग का कर्मचारी है। 

PunjabKesari

वहीं पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद थाना भार्गव कैम्प में आरोपी दम्पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दम्पति को आज एंटी फ्राड विभाग में तैनात एस.आई. सोढी लाल ने गिरफ्तार कर लिया है। सब इंस्पैक्टर सोढी लाल ने बताया कि शिकायतकत्र्ता सुखदेव राज का पहली पत्नी से किसी कारण तलाक हो गया और वह अपनी मां के साथ रहता है, उनके घर में सफाई का काम करने वाली बक्शो नामक महिला ने सुखदेव को अपनी बेटी नीतू तथा जवाई गुरमीत पुत्र हंसराज दोनों निवासी गांव हुसैनपुर थाना लाम्बड़ा से मिलवाया और कहा कि उनकी पहचान संजोग निवासी होशियारपुर की एक महिला से है, जोकि इंगलैंड में पक्की है और परिवार भी बाहर ही सैट है। तीनों ने सुखदेव को झांसे में फंसा लिया और फिर उन्होंने संजोग नामक महिला के साथ उसकी मुलाकात करवाई और धीरे-धीरे उससे 31 लाख रुपए यह कह कर ले लिए कि विदेश जाने के लिए उसका इतना पैसा तो लग ही जाएगा।

इतना ही नहीं संजोग ने शादी करने से पहले 15 तोले सोने के गहने भी ले लिए। लेकिन बाद में उन्होंने शादी न होने का कहा और पैसे व गहने भी वापस नहीं किए। सुखदेव के बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और नीतू व उसके पति गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया। वहींनीतू की गिरफ्तारी के बाद तबीयत खराब हो गई, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सब इंस्पैक्टर सोढी लाल ने बताया कि केस में बक्शो व संजोग नामक महिला दोनों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!