Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jun, 2026 12:59 AM

देर रात रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित शराब के ठेके पर कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान शराब के ठेके पर काम करने वाला युवक जख्मी हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
लुधियाना, ( गौतम ) : देर रात रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित शराब के ठेके पर कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान शराब के ठेके पर काम करने वाला युवक जख्मी हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी पहचान नूरपुर हिमाचल के रहने वाले बलदेव सिंह के रूप में की गई। उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए सी.एम.सी रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जख्मी हुए बलदेव ने बताया कि करीब 11 बजे दो युवक शराब लेने के लिए ठेके पर आए और उन्होंने पेटीएम से 1 हजार रुपए का भुगतान कर उन्हें मैसेज दिखा दिया। लेकिन उनके खाते में पेमैंट नहीं आई। देखने पर उन्हें पता चला कि मसैज फर्जी है। उन्होंने एतराज जताते हुए शराब देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर युवकों ने बहस करनी शुरू कर दी और अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर मारपीट करनी शुरू कर दी। जब आस पड़ोस के लोग बीच बचाव के लिए आए तो युवक मौके से धमकियां देते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।