शादी के नाम पर बड़ा Fraud, युवक से हड़पे लाखों रुपये... 2 बहनों पर FIR दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 12 Jun, 2026 12:26 PM

major marriage scam

शादी का झांसा देकर एक लड़के को ठगने का मामला सामने आया है।

गुरदासपुर (विनोद): शादी का झांसा देकर एक लड़के को ठगने का मामला सामने आया है। तिबड़ पुलिस स्टेशन में 2 बहनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिन्होंने एक लड़के को शादी का झांसा देकर अलग-अलग तरीकों से लड़के से कुल 81,33,266 रुपये ले लिए और उससे शादी भी नहीं की।

इस बारे में ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने बताया कि मंजीत कौर पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 8, गली नंबर 3, जापानी कॉलोनी, जिला होशियारपुर ने शिकायत दी कि उसके भतीजे इकबाल सिंह को गुरमीत कौर पुत्री कुलवंत सिंह निवासी गांव भुल्लेचक्क ने अपनी बहन परमिंदर कौर के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर इकबाल सिंह से अलग-अलग तरीकों से कुल 81,33,266 रुपये लेने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच डी.एस.पी.डिटेक्टिव गुरदासपुर द्वारा किए जाने के बाद गुरमीत कौर, परमिंदर कौर, पुत्रीयां कुलवंत सिंह निवासी गांव भुल्लेचक्क, थाना तिबड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!