लुधियाना में फायरिंग से मचा हड़कंप, जांबाज कर्मचारियों ने हथियारबंद चोरों को पकड़ा

Edited By Vatika,Updated: 02 Jun, 2026 09:10 AM

ludhiana firing news

शिमलापुरी के जनता नगर स्थित बिजली घर में बीती रात चोरी की नीयत से दाखिल हुए हथियारबंद

लुधियाना(राज): शिमलापुरी के जनता नगर स्थित बिजली घर में बीती रात चोरी की नीयत से दाखिल हुए हथियारबंद चोरों ने पकड़े जाने के डर से गोलियां चला दीं। लेकिन बिजली कर्मचारियों की बहादुरी के आगे चोरों की एक न चली। 

जांबाज इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैनों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पिस्तौल समेत चोरों को रंगे हाथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात बिजली घर में संदिग्ध हलचल देखकर ऑन-ड्यूटी कर्मचारी सतर्क हो गए। जब उन्होंने चोरों को घेरा, तो खुद को फंसता देख आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन कर्मचारियों ने गजब का हौसला दिखाया। 

उन्होंने तुरंत चोरों को जमीन पर पटक दिया और उनके हाथ से हथियार छीन लिया। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पिस्तौल जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!