शहर में चोरों ने मचाया आतंक, दुकान में महंगी शराब की पेटियों पर हाथ किया साफ

Edited By Urmila,Updated: 04 Jul, 2026 04:12 PM

thieves made off with cases of expensive liquor

बीती रात दाना मंडी धारीवाल में स्थित एक शराब की दुकान से लाखों रुपये की महंगी शराब चोरी होने का मामला सामने आया है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : बीती रात दाना मंडी धारीवाल में स्थित एक शराब की दुकान से लाखों रुपये की महंगी शराब चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने तसल्ली से शराब की दुकान का दरवाजा तोड़ा और चुन-चुनकर महंगी शराब की बोतलें और पेटियां चुरा लीं। शराब की दुकान के कर्मचारी सुरिंदर कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि वे हर दिन की तरह रात करीब 11 बजे दुकान का दरवाजा बंद करके ताला लगाकर चले गए थे। सुबह किसी ने फोन करके देखा कि शराब की दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है, जब उन्होंने आकर देखा तो दुकान से लाखों रुपये की महंगी शराब गायब थी, जिसे चोर चुरा ले गए।

वहीं इसी शराब की दुकान के सामने अमनदीप टी स्टॉल का भी चोरों ने ताला तोड़ दिया और सिगरेट, बीड़ी और खाने का दूसरा सामान और बैग में रखी नकदी भी चोरी कर ली, जिससे दुकानदार को 1,000 रुपये का नुकसान हुआ। इकट्ठा हुए दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।

चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने कहा कि आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच कर चोरों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे मिलकर एक चौकीदार रखें और हर दुकानदार सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाएं ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!