पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

Edited By Kamini,Updated: 23 Mar, 2023 08:41 PM

former cm parkash singh badal targeted the punjab government

पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह ने आज राज्य तथा देश में पिछले कुछ समय से हो रही घटनाक्रम पर गहरा दुख तथा चिंता प्रकट की।

फरीदकोट/चंडीगढ़: पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह ने आज राज्य तथा देश में पिछले कुछ समय से हो रही घटनाक्रम पर गहरा दुख तथा चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि राज्य में अमन तथा भाईचारक सांझ बनाए रखने तथा दमनकारी नीति से गुरेज करना चाहिए। यह सरकारों द्वारा दूरदर्शिता, सूझबूझ तथा धेर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। पंजाबियों तथा देशवासियों के नाम जारी एक संदेश में प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि, ''खालसा पंथ, पंजाब तथा देश इस समय एक नाजुक दौर से गुजर रहा है।'' इन घटनाओं से राज्य में तनाव का माहौल सरकार द्वारा स्थिति को समय से न निपटने के कारण पैदा हुआ है।

उन्होंने सभी पार्टियों तथा विशेष तौर पर सरकार से राज्य में अमन तथा भाईचारक सांझ बनाए रखने की अपील की है। दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार राज्य में अमन तथा भाईचारक सांझ कायम रखने में अपने बुनियादी संवैधानिक फर्ज निभाने में पूरी तरह से असफल रही है। प्रकाश सिंह बादल ने सरकार द्वारा पिछले दिनों के दौरान की गई कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यहा कार्रवाई जिस काम के लिए की गई वही उसमें पूरी तरह से विफल रही है। हैरानी होती है कि यह सरकार इस कार्रवाई को सफल बता रही है, जबिक इससे स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है। 

मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली पर अफसोस प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि अमन तथा कानून व्यवस्था कायम रखने तथा धार्मिक सदभावना को मजबूत करने के लिए विपरीत यह सरकार बहादुर तथा देश भक्त सिख समुदाय को देश भर में बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मीडिया सहित सभी पार्टियों से अपील की है कि सिख समुदाय को बदनाम करने की मुहिम को बंद किया जाना चाहिए।  बेकसूर सिख नौजवानों को सिर्फ शक के आधार पर केसों में फंसाएं जाने तथा गिरफ्तार करने को गैर संवैधानिक करार दिया। अमन कानून रखने के बहाने मासूम नौजवानों को संगीन झूठे केसों में फंसाया जा रहा है।  

उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि सूझबूझत थआ दूरदर्शिता से काम लिया जाए तथा भी बेकसूर को सिर्फ शक के आधार पर झूठे केसों में फंसाए गए मासूम लोगों को तुरन्त रिहा किया जाए। प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार  ने 15  साल पंजाब में मुकम्मल अमन, एकता तथा भाईचारक सांझ के माहौल को सुनिश्चित किया है। सरकार जाते ही भाईचारक सांझ खतरे में पड़ गई तथा विकास कार्य भी ठप्प हो गया है। अकाली दल हमेशा की तरह पंजाब तथा देश में अमन तथा भाईचारक सांझ सुनिश्चित करने का अपना फर्ज निभाता रहेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!