Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 May, 2023 10:15 AM

साथ ही सबसे प्रसिद्ध कबड्डी प्रमोटरों में से एक हैं।
जालंधर: कनाडा के कबड्डी प्रमोटर नीतू कांग पर फायरिंग होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार नीतू पर हमला उनके कनाडा में सरे स्थित घर के बाहर हुआ। आपको बता दें कि नीतू कांग नॉर्थ इंडिया सर्किल स्टाइल कबड्डी फेडरेशन (एन.आई.सी.के.एफ.) के सदस्य हैं और साथ ही सबसे प्रसिद्ध कबड्डी प्रमोटरों में से एक हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही नीतू कांग अपने घर से बाहर निकले पहले से ही इंतजार कर रहे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में उन्हें 2 गोलियां लगीं जिनमें 1 उनके पेट और दूसरी गोली उनकी टांग में लगी है। फिलहाल घायल अवस्था में वह अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नीतूं कांग जालंधर के उग्गी गांव के रहने वाले हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here