पंजाब में फिर चली गोलियां, 2 लोगों की मौत (देखें तस्वीरें)

Edited By Vatika,Updated: 08 Sep, 2022 03:20 PM

firing in punjab

पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की घटना सामने आई है।

फिरोजपुर  (कुमार): पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मामला जिला फिरोजपुर का है, जहां गांव में सभरावा मे आज करीब 6 कनाल जमीन को लेकर खुलेआम गोलियां चलीं और गोलियां लगने से एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत हो गई जबकि 2 व्यक्ति घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। सिविल अस्पताल फिरोजपुर के ड्यूटी पर  तैनात डॉक्टर ने बताया कि छाती में सीधी गोलीयां लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है ।

PunjabKesari

पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि 15/20 हथियारबंद व्यक्ति जमीन पर नाजायज कब्जा करने के लिए आए जिनमें से एक सेवा मुक्त फौजी भी है और आते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे 2 व्यक्तियों के की मौके पर ही मौत हो गई और घायलों को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में लाया गया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है और मृतकों के शव मोर्चरी में रखे गए हैं ।पीड़ित परिवार ने मौजूदा सरकार के एक विधायक पर हत्यारों की मदद करने और उन्हें हत्या करने के लिए हल्लाशेरी देने के आरोप लगाए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा घायलों के बयान लेकर कार्यवाही की जा रही है और मृतकों के परिवारिक सदस्यों में चीख चिहाड़ा मचा हुआ है ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!