शादी समारोह में मची चीख-पुकार, पूर्व पार्षद को लगी गोली

Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2022 02:24 PM

firing in firozpur

आदर्श नगर में एक विवाह समारोह दौरान गोली चलने से पूर्व एम. सी.

गुरुहरसहाए: आदर्श नगर में एक विवाह समारोह दौरान गोली चलने से पूर्व एम. सी. पंकज मंडोरा के घायल होने की ख़बर सामने आई है। इस संबंधित जानकारी देते हुए ए.एस. आई. बलजीत सिंह ने बताया कि आदर्श नगर मंदिर वाली गली में एक विवाह समारोह दौरान किसी एक व्यक्ति की तरफ से फायर किया गया।  इसका शर्रा अपने घर के दरवाज़े आगे खड़े पंकज मंडोरा पूर्व एम.सी. के पेट में जा लगा जिसके चलते वह घायल हो गया जिसे तुरंत गुरुहरसहाए के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में दाख़िल करवाया गया।

उधर, मौके पर पहुंचे ए. एस. आई. बलजीत सिंह की तरफ से पंकज मंडोरा के बयान दर्ज करके अगली कार्यवाही की जा रही है। इस संबंधित जब पूर्व एम. सी. पंकज मंडोरा के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि मैं अकाली वर्कर हूं जबसे चुनाव खत्म हुए हैं तब से जान से मारने की धमकियां मिल रही है।  पिछले कुछ समय से मेरे ऊपर हमले भी हो चुके हैं। सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए एम.सी. ने पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले की जांच करने को कहा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!