सुबह-सुबह घर में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख

Edited By Kalash,Updated: 17 May, 2026 10:46 AM

fire in house

मोगा के गिल रोड पर गली नंबर 3 में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में अचानक आग लग गई।

मोगा (कशिश सिंगला): मोगा के गिल रोड पर गली नंबर 3 में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घर में रहने वाले विशाल ने बताया कि वह सुबह सो रहा था, तभी अचानक उसे धुएं और जलने की बदबू आने लगी। जब वह बाहर निकला तो देखा कि घर में आग लगी हुई है।

इसके बाद उसने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों, दो बच्चों और पत्नी को जगाया और उन्हें घर से सुरक्षित बाहर निकाला। उसने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर का ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विशाल के मुताबिक, घर में रखा करीब 2 लाख रुपये कैश से भरा बैग भी जल गया। उसने बताया कि वह इस घर में किराए पर रहता है और एसी का बिजनेस करता है। आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन परिवार का सारा सामान जल जाने से वह गहरे सदमे में हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!