बुक डिपो में आग लगाने वाले आरोपी के साथ हुई ऐसी घटना कि दहल गया हर कोई

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Nov, 2021 12:14 PM

fire in book depot one person burnt

आपको बता दें कि देर रात कुछ गुंडे कृष्णा बुक डिपो में घुस गए और डिपो को आग के हवाले कर दिया।

आदमपुर (दिलबागी, चांद): आदमपुर बस स्टैंड के सामने मैन रोड पर रात 2 बजे के करीब किताबों की दुकान कृष्णा बुक डिपो में जोरदार धमाका होने के बाद दुकान पूरी तरह जल कर राख हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान की छत उड़ गई और दुकान पर लगा शटर 10 फुट दूर मैन सड़क पर जा गिरा। 

यह भी पढ़ेंः बस व ऑटो की जबरदस्त टक्कर, ऑटो में ही फंस गया ड्राइवर का शव 

PunjabKesari

घटना के बाद मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. आदमपुर अजय गांधी और थाना प्रमुख हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रात 2 बजे के करीब सूचना मिली कि मैन रोड पर एक किताबों की दुकान पर आग लगी हुई है और दुकान के बाहर एक सड़ी हुई लाश पड़ी है। एक ओर व्यक्ति जिसे आग लगी हुई थी वह फरार होने में कामयाब हो गया जिसे थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने कठार के नजदीक एक ढाबे से गिरफ्तार कर इलाज के लिए पहला सी.एच.सी. आदमपुर में लाया गया और बाद में उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दुकान को पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश की गई जिससे जोरदार धमाका हो गया। 

यह भी पढ़ेंः नई बिजली दरों को लेकर नोटीफिकेशन जारी, इस तारीख से प्रभावी होंगे नए रेट

PunjabKesari

इसके साथ आग लगाने के लिए आए एक व्यक्ति प्रदीप निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर की मौके पर मौत हो गई जबकि इसका एक साथी जतिंदर निवासी बस्ती बावा खेल गंभीर रूप में जल गया और तीसरा आरोपी सिमरजीत निवासी अजीत नगर जालंधर भागने में कामयाब हो गया। दुकान के मालिक हरिंदर धूपड़ पुत्र लेट किशन लाल धूपड़ निवासी आदमपुर ने बताया कि वह रोजा की तरह दुकान बंद कर गए और रात 2 बजे के करीब उन्हें फोन आया कि दुकान पर आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचे पुलिस और फाययर बि्गेड को फोन किए और फाययर बि्गेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण 10 से 12 लाख के करीब नुक्सान हो गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!