Jalandhar : शिवसेना नेता के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केस दर्ज, जानें मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Oct, 2024 11:56 PM

fir against shiv sena leader in jalandhar

जालंधर में शिवसेना नेता के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि एक मारपीट मामले में शिवसेना नेता नरिंद्र थापर के खिलाफ थाना 6 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता हितेश पुत्र राजकुमार वासी मखदूमपुरा की...

जालंधर : जालंधर में शिवसेना नेता के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि एक मारपीट मामले में शिवसेना नेता नरिंद्र थापर के खिलाफ थाना 6 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता हितेश पुत्र राजकुमार वासी मखदूमपुरा की शिकायत पर की गई है। 

जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता हितेश ने आरोप लगाए हैं कि नरेंद्र थापर ने अपने साथियों सहित बस स्टैंड के नजदीक उस पर जानलेवा हमला किया और उससे मारपीट की गई, जिस दौरान उसे काफी चोटें भी आईं। बताया जा रहा है कि उक्त मारपीट बस स्टैंड के बाहर बस में सवारियों को बिठाने को लेकर हुई थी क्योंकि प्रशासन की तरफ से बस स्टैंड के बाहर सवारियों को बिठाने की मनाही है। इसी मामले में पुलिस ने हरकत में आते हुए आरोपी नरिंद्र थापर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!