पिता-पुत्र ने एक साथ की खुदकुशी, आखिर क्या थी इसके पीछे की वजह

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Sep, 2021 10:03 AM

father and son committed suicide together

जानकारी देते बस अड्डा पुलिस चौकी के सहायक थानेदार दलविंदर सिंह ने बताया कि भारत भूषण पुत्र गणेश दास और उसके पुत्र मुनीश कुमार निवासी सहिबजादा अजीत सिंह नगर में किराए के घर में रहते थे।

बरनाला (विवेक सिंधवानी): बरनाला में आर्थिक तंगी से परेशान पिता-पुत्र द्वारा जहरीली चीज निगल कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते बस अड्डा पुलिस चौकी के सहायक थानेदार दलविंदर सिंह ने बताया कि भारत भूषण पुत्र गणेश दास और उसके पुत्र मुनीश कुमार निवासी सहिबजादा अजीत सिंह नगर में किराए के घर में रहते थे। भारत भूषण रेहड़ी लगा कर अंडे बेचने का काम करता था और मुनीश कुमार छोटा हाथी के चालक के तौर पर मेहनत मजदूरी कर घर चलाता था।

कोरोना महामारी के कारण मंदी के चलते दोनों मानसिक तौर पर परेशान थे। दोनों ने बीते दिनों एक साथ ही कोई जहरीली चीज निगल ली। पारिवारिक सदस्यों द्वारा पिता-पुत्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला लेकर जाया गया। उनकी गंभीर हालत देखते प्राथमिक सहायता देने बाद रजिंदरा अस्पताल पटियाला के लिए रैफर कर दिया गया। जहां बीते दिनों सुबह बेटे और शाम को उसके पिता की मौत हो गई। मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्यवाही की गई। इसके बाद पोस्टमार्टम कर लाश परिवार को सौंप दी गई।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!