इंटरनेट कनेक्शन लगाते समय हुआ धमाका, दुकानों की दीवारों में आई दरारें

Edited By Tania pathak,Updated: 13 Feb, 2021 12:13 PM

explosion occurred while installing internet connection

थाना फोकल प्वाइंट के इलाके जीवन नगर की गली नं. 12 में इंटरनैट कनैक्शन लगवाते समय हुए ब्लास्ट से 7 दुकानों की दीवारों में दरारें आने के साथ साथ कइयों के शीशे टूट गए....

लुधियाना (ऋषि) : थाना फोकल प्वाइंट के इलाके जीवन नगर की गली नं. 12 में इंटरनैट कनैक्शन लगवाते समय हुए ब्लास्ट से 7 दुकानों की दीवारों में दरारें आने के साथ साथ कइयों के शीशे टूट गए, जबकि ज्यादातर दुकानों के बिजली के मीटर सहित छतों पर पड़ा सामान जलकर राख हो गया। एक दम से हुए धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पता चलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने पुलिस की मदद से आगजनी पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार एक बिल्डिंग मटीरियल का काम करने वाले व्यक्ति के इंटरनैट का कनेक्शन लगवाने के लिए कंपनी का वर्कर आया था, जब उसने एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर इंटरनैट की तार फैंकी तो उसकी गलती के चलते तार ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तारों से जा टकराई, जिस कारण एक दम से ब्लास्ट हुआ और तारों के बिल्कुल नीचे धर्मवरी ट्रांसपोर्ट की छत पर पड़े टायरों,पानी की टैंकी सहित अन्य सामान को एक दम से आग लग गई। इसी दौरान उसका बिजली का मीटर भी जल गया। वहीं नामधरी ट्रांसपोर्ट के गुरचरण सिंह के अनुसार घर की 2 एल.ई.डी. और फ्रीज भी खराब हो गया। डैंटल क्लीनिक के ओमप्रकाश के अनुसार उनका बिजली मीटर जल गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!