नाकाबंदी दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित 3 व्यक्तियों को किया काबू

Edited By Kamini,Updated: 01 Oct, 2022 02:49 PM

during the blockade the police caught 3 persons including narcotics

थाना सिटी व थाना खेड़ी गंडिया की पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों से नाकाबंदी के दौरान 3 लोगों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है।

राजपुरा (मस्ताना) : थाना सिटी व थाना खेड़ी गंडिया की पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों से नाकाबंदी के दौरान 3 लोगों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से नशीली गोलियां, भुक्की ​​और नशीला पाउडर काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. घन्नौर रघवीर सिंह तथा डी.एस.पी. राजपुरा सुरिंदर मोहन द्वारा नशे विरोधी मुहिम  चलाई गई थी 

इसके अधीन थाना सिटी प्रमुख इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मालविंदर सिंह सहित पुलिस फोर्स बिजली बोर्ड चौक नजदीक की गई नाकाबंदी दौरान सामने से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 240 गोलियां और 5 किलो भुक्की बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह निवासी जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

इसी तरह चंडीगढ़ निवासी सुमित कुमार व जोगिंदर सिंह के साथ खीरी गंडियां पुलिस बल में तैनात उपनिरीक्षक हरदीप ने 15 ग्राम नशीला पाउडर व 30 प्रतिबंधित गोलियों के साथ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!