नशे में धुत कलयुगी भाई की हरकत ने उड़ाए होश, बड़े भाई के साथ कर दिया कांड

Edited By Urmila,Updated: 28 Feb, 2024 12:00 PM

drunken younger brother created a scandal with the elder brother

यह घटना तब घटी जब दोनों भाई और उनके पिता एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे और नशे की हालत में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।

समराला (संजय गर्ग): थाना समराला के अधीन आते गांव पूनिया में देर रात एक युवक ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना तब घटी जब दोनों भाई और उनके पिता एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे और नशे की हालत में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। उसके बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर  लकड़ी के डंडे से वार कर दिया और  वह भाई को  उस समय तक मारता रहा जब तक उसकी जान नहीं चली गई। मृतक की पहचान जगजीवन सिंह जग्गा (32) पुत्र राम सिंह निवासी गांव पूनिया के रूप में हुई है। यह भी पता चला है कि मृतक दो साल पहले अपनी ही मां की कथित हत्या के आरोप में जेल में रह चुका है और छह महीने पहले ही जेल से छूटा था।

यह भी पढ़ेंः  Breaking: पंजाब में बड़ा संकट,  Diesel और सिलेंडर गैस को लेकर जनता में हाहाकार

जानकारी के मुताबिक जगजीवन सिंह (32) अपने छोटे भाई दलवीर सिंह और पिता राम सिंह के साथ गांव में रहता हैं और रोजाना  खेत  मजदूरी करके कमाए गए पैसों से तीनों रोज शराब पीते हैं।इसी आदत के कारण दोनों भाइयों की पत्नियां घर छोड़कर चली गई हैं। घटना वाले दिन दोनों भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर शराब पी और इसी दौरान छोटे भाई दलवीर सिंह का अपने बड़े भाई जगजीवन सिंह से विवाद हो गया और झगड़े के दौरान उसने लकड़ी उठा ली और भाई पर वार कर दिया और सिर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर आरोपी दलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल समराला के शवगृह में रखवा दिया है और आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!