नशो की ओवरडोज के कारण नौजवान की मौत, रो-रोकर बेहाल हुई मां ने दोस्तों पर लगाए ये आरोप

Edited By Vatika,Updated: 24 May, 2022 12:17 PM

drug overdose 1 died

गांव बेदादपुर के एक नौजवान की नशे की ओवरडोज़ लेने के कारण मौत हो गई

बाबा बकाला साहिबः  गांव बेदादपुर के एक नौजवान की नशे की ओवरडोज़ लेने के कारण मौत हो गई। मृतक की मां की तरफ से 2नौजवानों पर उसके बेटे को अधिक नशे की डोज़ देकर मारने के आरोप लगाने के बाद पुलिस की तरफ से आरोपियों के ख़िलाफ़ पर्चा दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान सुखविन्दर सिंह पुत्र स्व. मंगल सिंह के रूप में  हुई है।

बाबा बकाला साहिब की पुलिस चौकी इंचार्ज चरन सिंह पहलवान ने बताया है कि गांव बेदादपुर की कुलविन्दर कौर पत्नी स्व. मंगल सिंह ने बताया कि गांव के ही 2नौजवान रिम्पी और जशनदीप सिंह गत  22 मई को हमारे घर आए और मेरे बेटे सुखविन्दर सिंह को साथ ले गए और नशा करने लग पड़े। अधिक नशा लेने के कारण सुखविन्दर सिंह की मौत हो गई।

देर तक सुखविन्दर सिंह जब घर न आया तो हम उसकी तालाश के लिए वडाला ड्रेन की तरफ गए तो उक्त नौजवान मेरे लड़के को मरा हुआ  फैंक कर मोटरसाइकिल पर भाग गए। पुलिस ने सुखविन्दर सिंह की लाश को कब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल बाबा बकाला में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोषियों ख़िलाफ़ धारा 304 अधीन केस दर्ज कर लिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!