भारत-पाकिस्तान सरहद पर 2 बार दिखा ड्रोन, BSF ने  की बड़ी कार्रवाई

Edited By Urmila,Updated: 03 Sep, 2022 04:19 PM

drone seen 2 times on india pakistan border bsf took big action

भारत-पाकिस्तान के सरहदी क्षेत्र जिला तरनतारन में दो बार पाकिस्तानी ड्रोन अलग-अलग समय में दिखाई दिया।

खेमकरन (सोनिया): भारत-पाकिस्तान के सरहदी क्षेत्र जिला तरनतारन में दो बार पाकिस्तानी ड्रोन अलग-अलग समय में दिखाई दिया। लगभग 82 राउंड गोलियां एवं 10 राउंड  इल्यूमिनेशन बम दागे गए। वाक्यात शुक्रवार-शनिवार की मध्यकालीन रात्रि का बताया जा रहा हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल की विशेष टीम द्वारा सुबह से सर्च ऑपरेशन जारी हैं। फिलहाल, किसी प्रकार से कोई संदिग्ध वस्तु हासिल होने की बी.एस.एफ. प्रवक्ता ने कोई पुष्टि तो नहीं की जबकि तलाशी अभियान गहनता से जारी हैं।

शुक्रवार की रात 22.12 बजे पर बी.ओ.पी. व तारा सिंह , पी.एस. खालडा 103 बटालियन की सीमा सुरक्षा बल टीम सरहद पर कड़ा पहरा दे रही थी। तभी पाकिस्तान की तरफ से एक संदिग्ध वस्तु ने भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया। टीम एकदम सतर्क हो गई। टीम ने पूर्व में चेतावनी जारी की। टीम ने आत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से पता लगाया तो जानकारी सामने आई कि पाकिस्तान के चीनी निर्मित ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस गया। टीम ने  09 राउंड और 04 राउंड इल्यूमिनेशन बम दागे। फिर बाद में वापस पाकिस्तान क्षेत्र में चला गया। 

इसके उपरांत शुक्रवार-शानिवार की मध्याकालीन रात्रि 1.10 बजे पाकिस्तान की तरफ से फिर ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस आया। इस बार 73 राउंड और 06 राउंड इल्यूमिनेशन बम दागे। लगभग चार मिनट तक ड्रोन की भारतीय क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज की गई। करारा जवाब मिलने के उपरांत ड्रोन वापिस पाकिस्तानी क्षेत्र लौट गया। दोनों मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बी.एस.एफ. तथा पुलिस की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्र में सर्च अभियान जारी हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!