Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2022 11:35 AM

कलियुग के इस काल में मानवता पूरी तरह से मर चुकी है।
बीजाः कलियुग के इस काल में मानवता पूरी तरह से मर चुकी है। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है जब एक मां अपने गर्भ में पल रहे भ्रूण को मार डाले? ऐसा ही एक मामला खन्ना में देखने को मिला, जब एक मां की तरफ से फैंके भ्रूण को कुत्ता नोच-नोच कर खा रहा था।
शाम का समय और लोगों की भीड़ को देखते हुए राहगीरों ने कुत्ते को देखा तो वह भ्रूण को फेंक कर भाग गया।अगर रात का समय होता तो कुत्ते ने पूरे भ्रूण को ही नोच देना था। यह भ्रूण अमलोह रोड पर फेंक दिया गया और तब लोगों को पता चला। इसके बाद लोग जमा हो गए और पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बुलाकर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए शव घर में रखवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।