क्या आपको भी Digest नहीं होता दूध और दही? जानें कारण और अपनाएं ये सावधानियां

Edited By Kamini,Updated: 25 Aug, 2025 04:36 PM

do you also not digest milk and curd

दूध और दहीं खाने का अहम हिस्सा हैं। जहां दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते तो वहीं दही पाचन तंत्र को ठीक रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

पंजाब डेस्क : दूध और दहीं खाने का अहम हिस्सा हैं। जहां दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते तो वहीं दही पाचन तंत्र को ठीक रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। क्या आपको भी दूध और दहीं खाने से परेशानी होती है। जी हां, कई लोगों को दूध या दही खाने के बाद गैस, पेट दर्द या दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दूध और दही हम सबके शरीर के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन कुछ सावधानियों को अपनाकर आप इसे सुरक्षित तरीके से खा सकते हैं। लेकिन सबसे पहले डाक्टर की सलाह लेने बहुत ही जरूरी है। इसलिए कुछ शुरू करने या फिर छोड़ने से पहले डाक्टरों की सलाह जरूर लें। पहले हम बात करते हैं दूध और दहीं से होने वाली समस्याएं। दूध और दहीं से कईयों को कई तरह के परेशानी होती हैं।

प्रमुख समस्याएं :

लैक्टोज इंटॉलरेंस:  कुछ लोगों के शरीर में लैक्टोज एंजाइम नहीं बनता, जिससे दूध में मौजूद लैक्टोज शुगर पचती नहीं। परिणामस्वरूप गैस, पेट फूलना, दस्त और मरोड़ जैसी शिकायतें हो सकती हैं।
एलर्जी: कुछ लोगों को दूध के प्रोटीन से एलर्जी होती है, जिससे खुजली, सांस लेने में तकलीफ या उल्टी तक हो सकती है।
गलत समय सेवन: रात को दही खाने से कफ बढ़ सकता है और जुकाम की समस्या हो सकती है। वहीं, भारी खाने के तुरंत बाद दूध पीने से गैस और एसिडिटी बढ़ जाती है।
कमजोर पाचन तंत्र: जिन लोगों का पेट कमजोर होता है, उन्हें दूध पचाना मुश्किल हो जाता है। खासकर रात तो को बिल्कुल भी नहीं पचता।

अपनाएं ये सावधानियां:

  • दूध हमेशा घुनघुना ही पिएं। ठंडा दूध पीने से पेट खराब हो सकता है।
  • खाली पेट दूध पीने से गैस बन सकती है।
  • इसी के साथ दही दोपहर के खाने के साथ लेना सबसे फायदेमंद है।
  • रात में दही से बचें। अगर जरूरी है तो काला नमक या काली मिर्च मिलाकर खाएं।
  • दूध न पचने वालों के लिए लैक्टोज-फ्री दूध या सोया/बादाम विकल्प अपनाएं।
  • लंबे समय से दूध-दही का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं, अचानक अधिक मात्रा न लें।
  • अगर एलर्जी या लगातार गैस-दस्त की समस्या रहे तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!