कर्फ्यू के दौरान पुलिस सहायता के लिए डायल करें 112

Edited By Mohit,Updated: 26 Mar, 2020 05:29 PM

dial 112 for police assistance during curfew

पंजाब पुलिस ने आम जनता के लिए एक समर्पित नंबर ‘112'' का ऐलान किया है जो कर्फ्यू संबंधी.............

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने आम जनता के लिए एक समर्पित नंबर ‘112' का ऐलान किया है जो कर्फ्यू संबंधी पुलिस मसले को हल करने के लिए हेल्पलाइन के तौर पर सहायता करेगा। पंजाब पुलिस की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य भर से कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति के दौरान अस्पताल जाने, खाना, किराना, दवाओं की सप्लाई, एल.पी.जी. सिलंडर जैसी सुविधाओं की जानकारी या मदद के लिए 112 डायल कर सकता है। साथ ही जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों की बेरोक-टोक यातायात और ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा सामान के वितरण में मुश्किल होने पर इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!