Dharmendra ने करोड़ों की Property आखिर किसे सौंपी? पर्दा अब उठा!

Edited By Vatika,Updated: 02 Dec, 2025 01:15 PM

dharmendra property news

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी और जायदाद

पंजाब डेस्कः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी और जायदाद को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। लुधियाना के डांगो गांव में स्थित उनका पैतृक घर और जमीन आज करोड़ों की कीमत की मानी जाती है।

रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र ने अपने भतीजों को लगभग 2.50 एकड़ पैतृक जमीन सौंप दी थी। परिवार के सदस्य बूटा सिंह ने बताया कि अभिनेता ने बिना किसी लालच के यह जमीन उन्हें कानूनी रूप से ट्रांसफर कर दी। अनुमान के मुताबिक, इस जमीन की कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बैठती है। धर्मेंद्र का परिवार आज भी उस घर और जमीन की देखभाल कर रहा है और उनके भतीजे लुधियाना की एक टेक्सटाइल मिल में काम करते हैं।

बता दें कि 24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया था। फैंस को उन्हें आखिरी विदाई देने का मौका भी नहीं मिला, क्योंकि जल्दबाजी में परिवार द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया था। कहा जा रहा है कि  “धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि लोग उन्हें बीमार या कमजोर हालत में देखें। वह हमेशा अपने प्रशंसकों के सामने मजबूत और मुस्कुराते हुए ही दिखाई देना चाहते थे।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!