बैन लगने के बावजूद सरेआम बिक रही चाइना डोर, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 04 Jan, 2022 02:05 PM

despite the ban china door is being sold openly 2 accused arrested

पंजाब सरकार की तरफ से बैन लगने दे बावजूद भी जिले में चाइना डोर की सरेआम बिक्री हो रही है। आए दिन ही शहर निवासी इस चाइना डोर का शिकार हो रहे हैं जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आम देखीं जातीं हैं। अब पंजाब पुलिस भी चाइना डोर बेचने वालों के...

अमृतसर (गुरिंदर सागर): पंजाब सरकार की तरफ से बैन लगने दे बावजूद भी जिले में चाइना डोर की सरेआम बिक्री हो रही है। आए दिन ही शहर निवासी इस चाइना डोर का शिकार हो रहे हैं जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आम देखीं जातीं हैं। अब पंजाब पुलिस भी चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है जिसके चलते जिला अमृतसर के गांव लोपोके में थाना की पुलिस ने 800 से अधिक चाइना डोर समेत 2 नौजवान को गिरफ्तार किया।

इस संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैर- पाबंदीशुदा चाइना डोर बेचने का धंधा करने वाले 2 लोग को 896 डोर और गाड़ी समेत काबू करने में सफलता हासिल की है। थाना लोपोके प्रमुख कपिल कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चन्नप्रीत सिंह और सतवीर सिंह जो दोनों मिलकर सरकार की तरफ से गैर-पाबंदीशुदा चाइना डोर बेचने का धंधा करते थे। दोनों आरोपी चाइना डोर से भरी बलैरो गाड़ी में सवार होकर अमृतसर से चोगावा साईड को आ रहे थे। इनको स्पैशल नाकाबंधी करके उक्त आरोपियों को चाइन डोर सहित गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों खिलाफ थाना लोपोके में मुकद्दमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!