लुधियाना में बढ़ता जा रहा डेंगू का कहर, इतने नए मामले आए सामने

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Oct, 2021 01:52 PM

dengue increasing in ludhiana many new cases have come

स्थानीय अस्पतालों में डेंगू के 45 नए मामले सामने आए हैं जबकि सेहत विभाग ने इनमें से 19 मरीजों की पुष्टि की है। यह रिपोर्ट प्रमुख अस्पतालों पर आधारित है। अब तक जिलो में 1966 मरीज सामने चुके हैं। इनमें से सेहत विभाग की तरफ से 569 मरीजों की पुष्टि की...

लुधियाना: स्थानीय अस्पतालों में डेंगू के 45 नए मामले सामने आए हैं जबकि सेहत विभाग ने इनमें से 19 मरीजों की पुष्टि की है। यह रिपोर्ट प्रमुख अस्पतालों पर आधारित है। अब तक जिलो में 1966 मरीज सामने चुके हैं। इनमें से सेहत विभाग की तरफ से 569 मरीजों की पुष्टि की गई है। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डा. रमेश भगत के अनुसार 569 पॉजिटिव मरीजों में से 345 जिले के रहने वाले हैं, जबकि 171 मरीज दूसरे जिलों से संबंधित हैं।

इसके इलावा 53 मरीज अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। आपको बता दें की जिन 345 मरीजों की पुष्टि की गई है, उनमें से 269 मरीज शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ माहिरों की मानें तो शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी के साथ विस्तार हो रहा है। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर मरीजों की काफी भीड़ देखी जा रही है। डेंगू के इलावा वायरल बुखार के मामले भी पहले से काफी बढ़ चुके हैं।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!