पंजाबी मशहूर Actress का निधन, Film Industry में शोक

Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2023 03:18 PM

death of famous actress film industry in shock

बता दें कि आरती गौरी की शादी इंदरजीत नामक शख्स से हुई थी।

जालंधरः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त बड़ी और बुरी खबर सामने आ रही है।  मशहूर एक्ट्रेस आरती गौरी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि आरती गौरी पिछले कई सालों से बीमार चल रही थी।

PunjabKesari

उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था, जिसमें  'लंबड़दार', 'जाली पासपोर्ट', 'प्यार नसीबां दा', 'जख्मी', 'खून शरीकां दा' सहित कई पंजाबी फिल्में शामिल है। आपको बता दें कि जब आरती गौरी फिल्मों में काम करती थीं, उस वक्त पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही थी। इसीलिए उनकी ज्यादातर फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं। बता दें कि आरती गौरी की शादी इंदरजीत नामक शख्स से हुई थी। 

PunjabKesari

शादी के कुछ साल तो ठीक चला लेकिन एक हादसा हुआ जिसने आरती की जिंदगी बदल दी। इस हादसे में इंदरजीत की आंखें खराब हो गईं और एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। कुछ समय बाद इंद्रजीत की मौत हो गई और अभिनेत्री आरती गौरी ने फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!