Punjab की केंद्रीय जेल में कैदी की मौ/त से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

Edited By Kamini,Updated: 07 Jul, 2025 02:19 PM

death of a prisoner in punjab s central jail

केंद्रीय जेल में  कैदी की मौत होने का मामला सामने आया है।

पटियाला : केंद्रीय जेल में  कैदी की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक कैदी की पहचान सुखविंदर सिंह (उम्र  55 साल) के रूप में हुई है।  जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जेल पटियाला में बंद अंडर ट्रायल कैदी सुखविंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुखविंदर सिंह के खिलाफ जीरकपुर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। बताया गया कि शनिवार दोपहर को उसकी मौत हो गई, जबकि पोस्टमार्टम रविवार को मैडीकल बोर्ड बनाकर करवाया गया और फिर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

इस दौरान मोर्चरी में सुखविंदर सिंह के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए कि उसकी मौत मैडीकल सुविधा समय पर न मिलने के कारण हुई। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह ही सुखविंदर सिंह ने अपने परिवार से बात की थी, लेकिन दोपहर को उन्हें सूचित किया गया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि जेल प्रशासन समय रहते इलाज की व्यवस्था करता तो सुखविंदर सिंह की जान बचाई जा सकती थी। परिवार वालों ने बताया कि सुखविंदर सिंह के खिलाफ मोहाली जिले में थाना ढकोली में मामला दर्ज किया था। उसके बाद उसे जेल पटियाला भेज दिया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!