AAP विधायक पर जानलेवा हमला, इस पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Kamini,Updated: 24 Dec, 2022 07:24 PM

deadly attack on aap mla serious allegations against this party

फाजिल्का के जलालाबाद में आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज पर जानलेवा हमला होने की सूचना प्राप्त हुई है।

पंजाब डेस्क: फाजिल्का के जलालाबाद में आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज पर जानलेवा हमला होने की सूचना प्राप्त हुई है। गांव चक्क जानीसर में हमला हुआ है, विधायक के पैर पर चोट लगी है। इस मामले में अकाली वर्करों पर हमला करने आरोप लग रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार 3 आरोपियों सहित 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जब विधायक चक्क जानीसर में  कैंप में पहुंचे तो उस दौरान उन पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि विधायक पर लोगों ने ईंट व पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया जिस दौरान उनके पैर पर चोट लगी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

आपको बता दें जगदीप गोल्डी कंबोज 2022 में पहली बार आम आदमी पार्टी से जीतकर जलालाबाद के विधायक बने हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!