झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला लापता युवक का शव

Edited By Vatika,Updated: 13 Dec, 2022 01:05 PM

dead body found

सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भेजा गया है और उसकी मौत को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव कुंडे के करीब 30 वर्षीय युवक का शव आज  सीमावर्ती गांव बारेके की झाड़ियों में मिला है । जैसे ही परिवार के सदस्यों को पता चला के गांव की झाड़ियों में बिंदर का शव बुरी हालत में पड़ा हुआ है ,तो परिवार में मातम छा गया ।

मृतक युवक बिंदर की बहनों और रिश्तेदारों ने बताया कि बिंदर शराब पीने का आदी था और परिवार द्वारा रोकने के बावजूद भी अक्सर ही शराब पीता रहता था। वह शादीशुदा था जिसकी पत्नी करीब 4/ 5 वर्ष पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी । उसके दो बेटे और एक बेटी है और वह  करीब 12/13 दिन से संदिग्ध हालत में लापता था ,जिसकी परिवार द्वारा तलाश की जा रही थी और इस संबंधी उन्होंने पुलिस को सूचना भी दी थी तथा आज उन्हें पता चला कि बिंदर का शव गांव बारेके की झाड़ियों में पड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भेजा गया है और उसकी मौत को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!