पापा के साथ सो रहा था बेटा, हुआ कुछ ऐसा कि मंजर देख उड़े हर किसी के होश

Edited By Vatika,Updated: 17 Aug, 2022 10:21 AM

dead body found

थाना मेहरबान अधीन आती बाजड़ा कालोनी में एक  पिता ने अपने 8 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी।

लुधियाना:  थाना मेहरबान अधीन आती बाजड़ा कालोनी में एक  पिता ने अपने 8 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। शिकायतकर्त्ता गणेश सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी बाजड़ा कॉलोनी ने  बताया कि 14 अगस्त की रात उसका बेटा जगदीश सिंह अपने 8 वर्षीय बेटे गुरशरण सिंह के साथ अपने घर के कमरे में सो रहा था और अचानक उसके बेटे जगदीश सिंह ने चिलाना शुरू कर दिया।

जब वह उसकी आवाज सुनकर कमरे के अंदर गया तो देखा के उसका बेटा फर्श पर बैठा हुआ चिला रहा था और उसका पोता गुरशरण सिंह का शव बैड पर पड़ा था। उसके गले में रस्सी डाली हुई थी। इसके बाद उसने  उसकी शिकायत मेहरबान पुलिस को की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक बच्चे गुरशरण सिंह के शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी मृतक के बाप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मेहरबान में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी कपड़े की फैक्टरी में ओवरलाक का काम करता हैं और पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में चल रहा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!