लुधियाना में DC ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, जानें क्यों

Edited By Kalash,Updated: 18 Jul, 2024 11:39 AM

dc issued helpline number in ludhiana

इस संबंध में बाकायदा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है

लुधियाना (हितेश): बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए लुधियाना के लोगों को साफ पानी की सप्लाई यकीनी बनाने की कमान डी.सी. साक्षी साहनी ने अपने हाथों में ले ली है।

इस संबंध में बाकायदा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जहां लोग गंदे पानी की सप्लाई को लेकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिन शिकायतों को तुरंत हल करने के निर्देश नगर निगम के अलावा लुधियाना के साथ लगते एरिया के लिए म्युनिसिपल कमेटियों, वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों को जारी कर दिया गया है।

इसके साथ इन विभागों को उनके एरिया में वाटर सप्लाई की सैंपलिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान कहीं गंदे पानी की सप्लाई की बात सामने आने पर समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए भी बोला गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!