Ludhiana में शातिर गिरोह Active, Blinkit डिलीवरी ब्वॉय को बनाया शिकार

Edited By Kamini,Updated: 21 Aug, 2026 09:13 AM

cunning gang active in ludhiana

महानगर में डिलीवरी ब्वॉयज को निशाना बनाकर धोखाधड़ी और चोरी की वारदातें करने वाले शातिर गिरोह सक्रिय हैं।

लुधियाना (राज): महानगर में डिलीवरी ब्वॉयज को निशाना बनाकर धोखाधड़ी और चोरी की वारदातें करने वाले शातिर गिरोह सक्रिय हैं। त्वरित डिलीवरी सेवा 'ब्लिंकिट' में काम करने वाले एक डिलीवरी ब्वॉय को बातों में उलझाकर बाइक सवार 2 अज्ञात युवक उसका मोबाइल फोन और 10,000 रुपये नकदी से भरा पर्स चुराकर रफूचक्कर हो गए। सुरिंदर कुमार की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ब्लिंकिट कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करता है। बीते दिनों वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ग्राहक का ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था। जैसे ही वह प्रभु चौक (बसंत एवेन्यू) के नजदीक पहुंचा, तभी पीछे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर 2 अज्ञात युवक आए और उसके बराबर बाइक लगाकर बातचीत करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों युवकों ने पता पूछने और इधर-उधर की बातों में उसे बुरी तरह उलझा लिया।

इसी दौरान जब डिलीवरी ब्वॉय का ध्यान भटका, तो एक शातिर ने चुपके से उसकी मोटरसाइकिल के बॉक्स में हाथ डालकर मोबाइल फोन और पर्स, जिसमें 10,000 रुपए नकदी और जरूरी कागजात मौजूद थे, चोरी कर लिया। सामान पार करते ही दोनों आरोपी अपनी स्प्लेंडर बाइक की रफ्तार तेज कर मौके से फरार हो गए।जब डिलीवरी ब्वॉय ने अपनी बाइक का बॉक्स चेक किया तो पर्स और मोबाइल गायब देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!