जालंधर में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या हुई 23

Edited By Mohit,Updated: 09 Jul, 2020 06:38 PM

coronavirus death

कोरोना महामारी पंजाब में रुकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन जहां बड़ी संख्या में..............

जालंधर (रत्ता): कोरोना महामारी पंजाब में रुकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन जहां बड़ी संख्या में पॉजीटिव केसों की पुष्टि हो रही है, तो वहीं कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। आज जालंधर में एक 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश चंद निवासी धूर मंडी के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार रमेश चंद बुधवार को किसी प्राइवेट अस्पताल से सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ था, जिसकी आज शाम 5 बजे मौत हो गई है। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। गौरतलब है कि वीरवार शाम तक कोरोना के 38 नए मामलों की पुष्टि भी हो चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!