पटियाला जिले में कोरोना से 2 और मौतें, 135 नए केस आए पॉजिटिव

Edited By Mohit,Updated: 06 Aug, 2020 09:22 PM

coronavirus 135 positive case

जिले में कोरोना से 2 और व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि 135 नए केस पॉजिटिव पाए.............

पटियाला (परमीत): जिले में कोरोना से 2 और व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि 135 नए केस पॉजिटिव पाए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से 45 मौतें हो चुकी हैं, कुल 2320 केस पॉजिटिव आए, 1484 मरीट ठीक हुए हैं औऱ 791 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि पटियाला के कृष्ण कालोनी का रहने वाला 28 वर्षीय व्यक्ति और प्रीत नगर का रहने वाले 64 वर्षीय व्यक्ति इस बीमारी से मौत का शिकार हो गए हैं। 

सिविल सर्जन डॉ. मल्होत्रा ने पॉजिटिव आए केसों के बारे में बताया कि 135 में से 72 पटियाला शहर, 21 नाभा, 22 राजपुरा, 7 समाना और 13 अलग-अलग गांवों से हैं। इनमें से 46 पॉजिटिव केसों के संपर्क में आने और कंटेनमेंट जोन में से लिए सैंपलों में कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, 88 नए केस और एक बाहरी राज्य से संबंधित हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!