Ludhiana में कोरोना का कहर: वैक्सीनेशन में उतार-चढ़ाव जारी, इतने मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Edited By Kamini,Updated: 11 May, 2022 09:42 PM

corona vaccination continues to fluctuate so many patients report positive

कोरोना की संभावित चौथी लहर के बावजूद वैक्सीनेशन को लेकर उतार-चढ़ाव जारी है। जिले में आज 4300..........

लुधियाना  (सहगल): कोरोना की संभावित चौथी लहर के बावजूद वैक्सीनेशन को लेकर उतार-चढ़ाव जारी है। जिले में आज 4300 लोगों ने वैक्सीन का टीकाकरण कराया है इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित 188 कैंपों में 4089 लोगों ने वैक्सीन लगवाई जबकि 211 ने निजी अस्पतालों में जाकर टीकाकरण कराया। आज टीकाकरण कराने वालों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों में 319 ने पहली जबकि 2041 में दूसरी डोज लगवाई। 279 लोगों ने बूस्टर डोज का इंजेक्शन लगवाया। इसी तरह 14 से 17 आयु वर्ग के किशोरों में 141 ने पहली जबकि 409 ने दूसरी डोज लगवाई। 12 से 14 आयु के बच्चों में 391 ने पहली तथा 720 ने दूसरी डोज लगवाई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार विभाग के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है परंतु बार-बार अपील के बावजूद लोग वैक्सीन के लिए कम सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर आज 4 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है इनमें से 2 मरीज जिले के रहने वाले हैं दूसरे जिलों आदि से संबंधित हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 109893 हो गई है जबकि बाहरी जिलों आदि से उपचार के लिए आए मरीजों की संख्या 14763 पहुंच गई है। जिले में पॉजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत हो गई है। आज पटियाला ले में जिले से संबंधित 3047 सैंपल की जांच की गई जिसमें 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!