फिर डराया कोरोना ने, 2 की मौत, इतने नए केस आए सामने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Feb, 2022 10:45 PM

corona scared again in ludhiana 2 died so many new cases surfaced

महानगर में कोरोना के इक्का-दुक्का मरीज आने के बावजूद उसका कहर देखने को मिल रहा है।

लुधियाना (सहगल) : महानगर में कोरोना के इक्का-दुक्का मरीज आने के बावजूद उसका कहर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में जिले में 5 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई। इन 5 मरीजों में 4 जिले के रहने वाले हैं जबकि एक बाहरी जिलों आदि से संबंधित है। जिन दो मरीजों की आज मौत हुई है, उनमें 42 वर्षीय महिला कुमकला क्षेत्र की रहने वाली थी और सिविल अस्पताल में भर्ती थी, जबकि 58 वर्षीय मरीज रहानो खुर्द का रहने वाला था और राजेंद्र अस्पताल पटियाला में भर्ती था। आज एक मरीज को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.21 प्रतिशत हो गई है और एक्टिव मरीजों की संख्या 59 बताई जा रही है। अब तक 109675 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 107341 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 2275 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के अलावा बाहरी जिलों व राज्यों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों में से 14709 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें 1125 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे कोरोना के नियमों का निरंतर पालन करें क्योंकि विश्व के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर शुरू हो चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!