पंजाब में कोरोना मरीजों में हुई वृद्धि, इतने नए केस आए सामने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Mar, 2022 10:53 PM

corona patients increased in punjab

पंजाब में कोरोना वायरस के मरीजों में आज वृद्धि दर्ज की गई है।

लुधियाना (सहगल) : पंजाब में कोरोना वायरस के मरीजों में आज वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग में 57 पॉजिटिव मरीज सामने आने की पुष्टि की है। इन मरीजों में 22 मरीज फरीदकोट से सामने आए, जबकि 14 बठिंडा जिले में रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 6, फाजिल्का व लुधियाना में 3-3 तथा मुक्तसर व पटियाला में 2-2 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। कुछ जिलों में एक-एक पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 30 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कल इनकी संख्या 20 थी। वेंटिलेटर पर भी कल दो मरीज थे, आज 15 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसके अलावा आई.सी.यू. में भी कल 5 मरीज थे, इनकी संख्या 15 हो गई है। 

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार आज 56 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 256 हो गई है। उल्लेखनीय है कि अब तक 758873 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 17737 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में 18118 सैंपल जांच के लिए भेजें गए, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मरीजों की पॉजिटिविटी दर 0.25 प्रतिशत हो गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!