मोरांवाली में कोरोना ने फिर दी दस्तक, प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Jun, 2020 04:59 PM

corona knocked again in moranwali migrant laborer reports positive

गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। गांव मोरांवाली में एक प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट......

गढ़शंकर(शौरी): गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। गांव मोरांवाली में एक प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्राइमरी हैल्थ सैंटर पोसी से डॉक्टर रघुवीर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार खाकू कुमार पुत्र राजकुमार माहतो, बिन्दटोली, वार्ड नंबर 10, भासती, सहरसा, सोनबरसा राज्य, बिहार जिसका 11 जून को सैंपल लिया गया था, वह पॉजिटिव आया है। खाकू कुमार के अन्य साथियों का कोरोना टैस्ट नेगेटिव आया है और यह सभी मजदूर गांव मोरांवाली के बाहर खेतों में रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब 10 दिनों के बाद इन सभी मजदूरों का फिर से सैंपल लेकर टैस्ट करवाएगा।

97 नतीजों का इंतजार कर रहा स्वास्थ्य विभाग
प्राइमरी हैल्थ सैंटर पोसी से आज 50 अन्य लोगों के सैंपल लिए गए और कल तक 47 के सैंपल भेजे जा चुके थे, उन्हें मिलाकर स्वास्थ्य विभाग अब कुल 97 लोगों के नतीजों के इंतजार में है। इनमें ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं, जो कि धान की रोपाई के लिए आए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!