पंजाब में कोरोना का कहर, 7 मरीजों की मौत व इतने केस आए पॉजिटिव

Edited By Kamini,Updated: 22 Feb, 2022 09:52 PM

corona havoc in punjab 7 patients died and so many cases came positive

देश में कोरोना के मामले कम होने की तर्ज पर पिछले 24 घंटों में पंजाब में कोरोना के 7 मरीजों की मौत हो गई जबकि 125 पॉजिटिव मरीज ...........

लुधियाना  (सहगल): देश में कोरोना के मामले कम होने की तर्ज पर पिछले 24 घंटों में पंजाब में कोरोना के 7 मरीजों की मौत हो गई जबकि 125 पॉजिटिव मरीज आए हैं। पॉजिटीविटी दर कम होकर 0.84 प्रतिशत हो गई है। परंतु दूसरी ओर सैंपलिग को बढ़ाया नहीं जा रहा। आज राज्य में 19533 सैंपल जांच के लिए भेजे गए इनमें से 4737 सैंपल पेंडिंग रखें गए हैं। जिन जिलों में कोरोना के मृतक मरीज सामने आए उनमें  बरनाला में 3 के इलावा एक-एक मरीज जालंधर, पठानकोट, पटियाला तथा रोपड का रहने वाला था। इसी तरह पॉजिटिव मरीजों में साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 24, जालंधर में 19, होशियारपुर में 13, लुधियाना में 12 तथा अमृतसर में 9 मरीज सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 757485 हो गई है इनमें से 17689 मरीजों की मौत हो चुकी है। विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 88 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 19 वेंटिलेटर पर, 42 मरीजों को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार आज 307 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया वर्तमान में राज्य में 1130 एक्टिव मरीज रह गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!