पंजाब में छुट्टियां बिताने आए फौजी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jul, 2026 05:40 PM

soldier visiting punjab for holidays takes drastic step

पंजाब के खन्ना के छोटा खन्ना इलाके से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां भारतीय सेना के एक जवान ने कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान जसबीर सिंह के रूप में हुई है। वह पठानकोट में तैनात था और एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था।

खन्ना: पंजाब के खन्ना के छोटा खन्ना इलाके से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां भारतीय सेना के एक जवान ने कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान जसबीर सिंह के रूप में हुई है। वह पठानकोट में तैनात था और एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था।

घटना का पता काफी देर बाद चला, जिसके बाद इलाके के पार्षद और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

मृतक के ससुर अंग्रेज सिंह ने बताया कि जसबीर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जसबीर एक दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था और उनकी उससे कोई बातचीत नहीं हुई थी। जसबीर सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

इस संबंध में खन्ना सिटी-1 थाना के एसएचओ तरविंदर सिंह बेदी ने बताया कि वार्ड नंबर 18 के पार्षद नीनू से सूचना मिली थी कि जसबीर सिंह ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!